उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी ट्रिपलएससी) ने राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में 613 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मंगाए हैं। ये सभी नियुक्तियां अपर जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, छात्रावास अधीक्षक, प्रूफ रीडर, कलाकार, व्यायाम प्रशिक्षक आदि के पदों पर की जाएंगी। आयोग ने इन पदों पर भर्तियां करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों को अस्थायी और स्थायी दोनों तरह से भरा जाएगा। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों का प्राप्त होगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2016 है। पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारियां आगे पढ़ें :
November 19, 2016
Pawan Lal






